जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच सुरक्षा बढ़ाई गई, विरोधी नारेबाजी से तनाव पैदा हुआ और पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इधर, जंतर मंतर में प्रदर्शन के बीच कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। इस वजह से यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके वहां पहुंचे। अभिजीत ने अपने भाषण की शुरुआत जय भीम और वंदे मातरम के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।