एयरट्रंक भारत में 3 लाख करोड़ का करेगी निवेश

एयरट्रंक ने 2030 तक भारत में तीन लाख करोड़ रुपये निवेश और पांच गीगावाट डाटा सेंटर क्षमता विकसित करने की योजना से डिजिटल क्षेत्र को नई गति दी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : प्रौद्योगिकी कंपनी एयरट्रंक ने 2030 तक भारत में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और पांच गीगावाट क्षमता का डाटा सेंटर विकसित करने की योजना की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरट्रंक के संस्थापक और सीईओ रॉबिन खुदा से मुलाकात के बाद शुक्रवार को कहा कि यह देश के डिजिटल बुनियादी ढांचा परिवेश में प्रस्तावित सबसे बड़े निवेश में से एक है।उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, भारत की डिजिटल बुनियादी ढांचा यात्रा उल्लेखनीय गति पकड़ रही है। इस तरह के निवेश से क्लाउड कंप्यूटिंग और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी। साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे, स्थानीय आपूर्ति शृंखलाओं को समर्थन मिलेगा और नवोन्मेष आधारित विकास में तेजी आएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि विश्व की डिजिटल अर्थव्यवस्था का भविष्य तेजी से भारत में आकार ले रहा है।’

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।