राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा : कैलाश यादव

राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन दोनों सीटें जीतेगा। भाजपा पर धनबल और निर्दलीय उम्मीदवारों के जरिए लोकतंत्र को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajya Sabha Election : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भाजपा की ओर से प्रायोजित निर्दलीय उम्मीदवार उतारने का दावा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। झारखंड की विकास विरोधी भाजपा ने हमेशा राज्य को बदनाम करने की कोशिश की है।

श्री यादव ने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में दोनों सीटें महागठबंधन आसानी से जीतेगा, क्योंकि महागठबंधन के पास जरूरी 56 वोट एकजुट है और 4 निर्दलीय विधायक भी महागठबंधन की विचारधारा के पक्ष में हैं।

जबकि बीजेपी के पास मात्र 21 वोट पर्याप्त है इस स्थिति में भाजपा ने अपना उम्मीदवार देकर अलोकतांत्रिक राजनीति का परिचय दिया है और निर्दलीय उम्मीदवार तैयार कर धनबल के सहारे झारखंड को कलंकित करने की गंदी और निंदनीय योजना बनायी है।

उन्होंने कहा कि राजद का मानना है कि भाजपा और उद्योगपति निर्दलीय उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में औंधे मुंह गिरेंगे और राज्य के जनता के सामने लज्जित होंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।