
रांची : झारखंड राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने सोमवार को पर्चा। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे समर्थन दिया है। इसके अलावा झामुमो, कांग्रेस और आजसू सभी से भरोसा है । झारखंड मेरी कर्मभूमि रही है। दो बार यहां से सांसद रहा। यहां बहुत काम किया है। झारखंड के लिए काम करना है, इसलिए पार्टी के स्तर से नहीं आया हूं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मैंने बात की है। पहले भी सभी दलों का समर्थन मिलता आया है। फिर सबका समर्थन मिले, इसकी उम्मीद है।
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में कुल 81 सदस्य हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होना है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि परिमल नथवाणी को भाजपा और उसके सहयोगी दलों का पूरा समर्थन मिलता है, तो उनकी जीत की संभावनाएं काफी बढ़ सकती हैं। उन्हें जीत के लिए केवल कुछ अतिरिक्त वोटों की आवश्यकता होगी। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी गणित, संभावित क्रॉस वोटिंग और अंतिम समय में बनने वाले नए समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति में दिलचस्प उठापटक देखने को मिल सकता है।

