नामांकन करने पर कल्पना सोरेन ने बैजनाथ राम को दी बधाई, कहा- झारखंड की आवाज को संसद में मजबूत करेंगे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी बैजनाथ राम को नामंकन दाखिल करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि जीतने के बाद वे संसद में झारखंड की आवाज बनेंगे। कल्पना ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

आपका लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित रूप से संसद में झारखण्ड की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर झारखण्ड के हितों, अधिकारों एवं जनभावनाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share This Article