रिम्स में इलाज के दौरान कैदी की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और सूचना नहीं देने का लगाया आरोप

रिम्स में इलाज के दौरान कैदी बबलू पासवान की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और समय पर सूचना नहीं देने का आरोप लगाया, मामले की जांच की मांग उठी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RIMS Ranchi: राजधानी रांची के राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (RIMS) में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान बबलू पासवान के रूप में हुई है, जो पिछले 11 वर्षों से रांची के होटवार जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि कैदी की मौत की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई। उनका कहना है कि पुलिस या अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई और जब वे अचानक अस्पताल पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि बबलू पासवान की मौत हो चुकी है।

घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने डॉक्टरों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर क्या निष्कर्ष निकालता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।