रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन 5 घंटे देरी से होगी रवाना

रेलवे ने सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। तकनीकी कारणों से ट्रेन 5 घंटे विलंब से रवाना होगी, यात्रियों को संशोधित समय के अनुसार यात्रा की सलाह दी गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Santragachi Ajmer Special: रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। परिचालन संबंधी तकनीकी कारणों के चलते ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर स्पेशल के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, 08 जून 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली यह विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 7:00 बजे के बजाय 5 घंटे विलंब से रवाना होगी। अब ट्रेन 09 जून 2026 की मध्यरात्रि 12:00 बजे सांतरागाछी स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने बताया कि परिचालन में आई तकनीकी बाधाओं के कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।