रांची : कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन बुधवार को रांची पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि उनका मार्गदर्शन, अनुभव और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। झारखंड की जनता के हितों और विकास के लिए हम सब मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा भी उपस्थित रहे।


