कांग्रेस विधायकों के धरने के बीच सलमान खुर्शीद पहुंचे झारखंड विधानसभा

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद झारखंड विधानसभा पहुंचे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ दिखे। परिमल नाथवानी के नामांकन विवाद को लेकर उनके रांची आने की चर्चा तेज हो गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बुधवार को झारखंड विधानसभा पहुंचे। सलमान खुर्शीद स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे। उन्हें देखते ही मीडियाकर्मियों का हुजूम उनकी ओर बढ़ा लेकिन उन्होंने मीडियाकर्मियों से कोई बात नहीं की और सीधे अंदर चले गए। समझा जा रहा है कि वे परिमल नाथवाणी के नामांकन में पेंच को लेकर वे रांची पहुंचे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।