कांग्रेस महासचिव डॉ सैयद नासिर हुसैन पहुंचे रांची, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन रांची पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संगठन मजबूती पर चर्चा हुई भी हुई

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद डॉ सैयद नासिर हुसैन बुधवार को रांची पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी तथा मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि उनका मार्गदर्शन, अनुभव और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। झारखंड की जनता के हितों और विकास के लिए हम सब मिलकर निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा भी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।