ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड का दावा, अमेरिका के 18 अहम सैन्य ठिकाने नष्ट किए

ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा किया है, जबकि कुवैत ने एयरस्पेस बंद कर सुरक्षा अलर्ट जारी किया। दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि गुरुवार तड़के आईआरजीसी की एयरोस्पेस फ़ोर्स और नेवी के लड़ाकू विमानों ने ‘हमलावर को दंड देते हुए और अमेरिकी सेना की उकसावे की कार्रवाई का जवाब’ दिया है। इसमें अली अल सलेम (कुवैत), अहमद अल जाबेर (कुवैत) और शेख़ ईसा एयर बेस (बहरीन) पर मौजूद अमेरिका के 18 अहम सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया। ईरान की इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन कुवैत आर्मी के जनरल स्टाफ ने घोषणा की है कि एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के हवाई टारगेट को इंटरसेप्ट कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कुवैत आर्मी ने कहा, “सभी लोगों से आग्रह है कि वे संबंधित अधिकारियों की ओर से जारी किए सुरक्षा निर्देशों और गाइडलाइन का पालन करें।” कुवैत की सेना ने लोगों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें। इधर, कुवैत ने ईरानी हमलों के कारण अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।