नगड़ी में रिम्स-2 के खिलाफ बड़ा बवाल, CM आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारी कांके ब्लॉक चौक पर रोके गए

रांची के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ आदिवासी और किसान समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन किया, उपजाऊ जमीन बचाने की मांग उठी, प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ गुरुवार को जोरदार विरोध देखने को मिला। आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान और आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर रहे थे। मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने कांके ब्लॉक चौक के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें कांके प्रखंड कार्यालय की ओर मोड़ने की कोशिश भी की गई।

उपजाऊ जमीन पर निर्माण का विरोध

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिम्स-2 के लिए जिस जमीन का चयन किया गया है, वह बेहद उपजाऊ कृषि भूमि है। उनका आरोप है कि इस निर्माण से किसानों की आजीविका पर असर पड़ेगा और स्थानीय संस्कृति भी प्रभावित होगी।

विकास के खिलाफ नहीं, लेकिन जमीन नहीं देंगे

आंदोलनकारियों ने कहा कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन उपजाऊ जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा शामिल रहे। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत कर माहौल को शांत रखने की कोशिश की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।