मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मिले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को दिल्ली में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनसेवा और देश के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ। इस मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने कहा कि उनका सरल स्वभाव, अनुभव और जनहित के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। ऐसे आत्मीय मिलन हमेशा नई ऊर्जा और नई सोच देने वाले होते हैं। इस स्नेहपूर्ण मुलाकात के लिए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।