झारखंड में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम शुरू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रचार रथों को रवाना कर युवाओं और समाज को नशामुक्ति का संदेश दिया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 रांची: झारखंड में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार ने सोमवार से एक विशेष अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के प्रोजेक्ट भवन परिसर से इस राज्यव्यापी अभियान का शुभारंभ किया और इसके लिए तैयार किए गए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सरकार की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का मकसद लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के तहत राज्यभर में 80 से अधिक प्रचार वाहन भेजे गए हैं, जो शहरों के साथ-साथ गांवों तक पहुंचकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश देंगे।

यह विशेष जागरूकता अभियान 26 जून तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और प्रचार माध्यमों के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि नशा किस तरह सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ावा देता है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से खासकर युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ेगी और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक माहौल तैयार होगा। अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत किया जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।