नागपुर के छात्र को परीक्षा केंद्र मिला अबू धाबी, NEET-UG पुनर्परीक्षा से पहले राहुल गांधी ने NTA पर उठाए सवाल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा से ठीक पहले राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की एक बड़ी चूक सामने आई है। महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र को परीक्षा केंद्र के रूप में अबू धाबी आवंटित कर दिया गया, जबकि उसने परीक्षा के लिए नागपुर, वर्धा और भंडारा को अपनी प्राथमिकता के तौर पर चुना था।

छात्र अब्दुल्ला तालिब के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने बताया कि जब उनके बेटे ने NTA द्वारा जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें परीक्षा केंद्र अबू धाबी दर्शाया गया था। यह देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया, क्योंकि छात्र ने विदेश में किसी केंद्र का विकल्प नहीं चुना था।

मामले की जानकारी मिलते ही छात्र के परिजनों ने NTA से संपर्क किया और इस गलती को सुधारने की मांग की। इसके बाद एजेंसी ने आश्वासन दिया कि छात्र को नया परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।