
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस दौरान वह ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह और रविवार को कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मोदी अपने दौरे के दौरान स्वदेश निर्मित नौसेना के तीन जहाजों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

