मुहर्रम जुलूस के बाद युवक की हत्या, चाचा भी गंभीर रूप से घायल

चतरा के गोडहाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बचाने पहुंचे चाचा भी गंभीर रूप से घायल हुए, पुलिस जांच जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder : चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोडहाई गांव में मुहर्रम जुलूस के बाद एक दुखद घटना सामने आई। देर रात कुछ लोग पानी पीने के बहाने एक घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक युवक को निशाना बनाकर टांगी और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के दौरान युवक को बचाने पहुंचे उसके चाचा पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में लगी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और डर का माहौल देखा जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।