क्या कृति सेनन और कबीर बहिया का हुआ ब्रेकअप? वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई चर्चाएं

Manu Shrivastava
2 Min Read
क्या कृति सेनन और कबीर बहिया का हुआ ब्रेकअप
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन कबीर बहिया की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक दूसरी लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद इंटरनेट पर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कृति और कबीर के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

कई मौकों पर साथ आए थे नजर

पिछले कुछ महीनों में कृति सेनन और कबीर बहिया को कई बार एक साथ देखा गया था। कृति के जन्मदिन के दौरान दोनों के साथ वेकेशन की तस्वीरों ने डेटिंग की खबरों को हवा दी थी। इसके अलावा कृति की छोटी बहन नुपुर सेनन की शादी में भी कबीर की मौजूदगी ने इन चर्चाओं को और मजबूत किया। दोनों की सार्वजनिक मौजूदगी के कारण फैंस उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा करते रहे हैं।

क्या सच में हुआ है ब्रेकअप?

रेडिट पर वायरल हो रही पोस्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट एक इंस्टाग्राम रील से लिए गए बताए जा रहे हैं। यह रील ‘आलिया मोहन’ नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई थी। तस्वीरों में कबीर एक शादी समारोह में अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उनका और कृति सेनन का ब्रेकअप हो गया है। इसलिए वायरल तस्वीरों के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वायरल तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए कि क्या कृति को इन तस्वीरों की जानकारी है, जबकि कुछ ने कबीर को लेकर अलग-अलग राय दी। गौरतलब है कि कृति और कबीर की कथित डेटिंग के साथ-साथ दोनों के बीच लगभग 9 साल के उम्र के अंतर को लेकर भी पहले से चर्चा होती रही है।

Share This Article