शमशेर गोलीकांड का मुख्य आरोपी खालिद बंगाली गिरफ्तार; देसी कट्टा और कारतूस बरामद

नामकुम के शमशेर गोलीकांड में मुख्य आरोपी खालिद बंगाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसके पास से देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए, पुलिस आगे की जांच में जुटी है

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shamsher Shooting case : नामकुम थाना क्षेत्र के सामलौंग में 10 जून को शमशेर पर हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक शमशेर और उसके पिता सऊद आलम के साथ खालिद का जमीन संबंधी विवाद पहले से चल रहा था। इसी रंजिश के सिलसिले में दोनों पक्षों के बीच पहले झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का दावा है कि बदले की भावना में 10 जून को सामलौंग में खालिद ने शमशेर पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

गिरफ्तारी से पहले आरोपी फरार था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम के कुटियातु स्थित आर्मी ग्राउंड के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर मौके पर कुछ लोग भाग निकले, जबकि खालिद को दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा और जिंदा गोली मिलीं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जांच कर रही है कि घटना में और कौन‑कौन शामिल थे। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की खोज के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।