अन्याय के विरुद्ध स्वाभिमान, साहस और जनप्रतिरोध का ऐतिहासिक उद्घोष था संताल हूल : अर्जुन मुंडा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को हूल दिवस के पावन अवसर पर मोरहाबादी स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संथाल हूल केवल एक विद्रोह नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध स्वाभिमान, साहस एवं जनप्रतिरोध का ऐतिहासिक उद्घोष था।

वीर सिदो-कान्हू के अद्वितीय नेतृत्व और अमर बलिदान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई चेतना और नई दिशा प्रदान की। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रनिष्ठा हमारी गौरवशाली जनजातीय विरासत तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट संकल्प का प्रेरणास्रोत सदैव बना रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।