झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Archana Ekka
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। मौसम केंद्र, रांची ने 20, 23 और 24 अगस्त को कई इलाकों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

23 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। चतरा के हंटरगंज में सबसे ज्यादा 58.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और नामकुम में न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। रांची में 20 से 26 अगस्त तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 24 अगस्त को दो या उससे अधिक बार बारिश हो सकती है। लोगों को वज्रपात के समय खुले मैदान और पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।