लातेहार में भारी बारिश से कुसुमटांड़ डैम टूटा, किसानों के खेतों में भरी बालू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : सदर प्रखंड के ओरया गांव स्थित कुसुमटांड़ डैम लगातार बारिश के कारण टूट गया। डैम टूटने से आसपास के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। पानी के साथ बहकर आई बालू कई एकड़ खेतों में फैल गई, जिससे फसल के साथ खेत भी खराब हो गए हैं। बताया गया कि लातेहार में पिछले तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है। करीब 48 घंटे तक लगातार बारिश के कारण डैम में पानी का दबाव बढ़ गया और उसका एक हिस्सा टूट गया। इससे खेतों में लगी धान की फसल बालू में दब गई।

किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने पर उन्होंने डीजल पंप से सिंचाई कर धान लगाया था। बीज भी करीब 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया था। अब खेत में इतनी बालू भर गई है कि दोबारा खेती करना मुश्किल हो गया है।

किसान तेतरी देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी और दिलबसिया देवी ने मुआवजे की मांग की है। वहीं, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता किशुन मुंडा ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है और डैम किस विभाग ने बनाया था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।