
सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ को लेकर अभी से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो सितंबर के अंत तक टीवी पर वापसी कर सकता है। मेकर्स ने इस सीजन को और दिलचस्प बनाने के लिए कई मशहूर हस्तियों से संपर्क भी शुरू कर दिया है।
चारू असोपा ने किया ऑफर रिजेक्ट
इसी कड़ी में अभिनेत्री चारू असोपा को भी शो में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। चारू ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने निजी जीवन और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया है, खासकर अपनी बेटी जियाना के भविष्य को देखते हुए।
बेटी के लिए लिया भावनात्मक फैसला
अपने व्लॉग में चारू असोपा ने कहा कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह उनकी बेटी जियाना के इर्द-गिर्द घूमती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह ऐसा कोई काम नहीं करना चाहतीं, जिसमें उन्हें अपनी बेटी से दूर रहना पड़े। उनके अनुसार, एक मां के रूप में उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी बेटी के साथ समय बिताना और उसकी देखभाल करना है।

