
रांची : आइएमए हॉल में बुधवार को डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की ओर से नेशनल डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य पर पौधारोपण किया गया। इसके अलावा पौधे भी बांटे गए। कार्यक्रम के तहत करीब 130-140 करी पत्ता और 50-60 सदाबहार फूल के पौधों को करमटोली चौक रोड पर राहगीरों को बांटा गया। कार्यक्रम में DWA(दवा) की चेयरपर्सन विनीता शरण, फाउंडर एंड को-चेयरपर्सन झूमा सरकार, अध्यक्ष रेणु तिवारी, सचिव श्वेता रंजन, कोषाध्यक्ष पल्लवी शरण, नीलम शेखर, सीमा माहेश्वरी, बिंदु प्रसाद, डॉ प्रियंका लांबा, शोभा पांडे ,रश्मि अग्रवाल, सुषमा मिश्रा ,सुमन बरनवाल ,सुमिता कुमार, कविता सिंह, आरती सिन्हा, आरती सिंह, शोभा कुमार, अंजू कुमारी सिंह, दीपा चौहान, सुनीता रुंगटा, पूनम झा, रागनी रे, सुप्रिया ठाकुर और विभा सिंह शामिल रहीं।

