राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद: आर्किड अपार्टमेंट में लाखों की लूट, पीड़ित परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री संजय सेठ

रांची के इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, 20 मिनट में लाखों की संपत्ति गायब, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। इटकी रोड स्थित आर्किड अपार्टमेंट में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उमेश अग्रवाल के फ्लैट को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर मकान मालिक उमेश अग्रवाल ने बताया कि अपराधी महज 20 मिनट के भीतर फ्लैट से लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब उमेश अग्रवाल सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आर्किड अपार्टमेंट पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही लूटी गई संपत्ति बरामद करने और राजधानी के लोगों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।