
Viksit Bharat Scheme : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने ‘विकसित भारत’ गारंटी स्कीम का विरोध करते हुए केंद्र से फंडिंग मॉडल और नियमों में बदलाव की मांग की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में विजय ने कहा, “वीबी जी रामजी एक्ट, 2025 के कुछ प्रोविजन में जरूरी बदलाव और छूट की जरूरत है, जिसके बिना जमीन पर इस स्कीम को असरदार तरीके से लागू करने में दिक्कतें आयेंगी। उन्होंने कहा कि नये फ्रेमवर्क से राज्य पर 5000 करोड़ से ज्यादा का बोझ पड़ेगा।

