

रांची: पांचपरगना की प्रसिद्ध लोक नर्तकी बुटन देवी से शुक्रवार को उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा और देव कुमार मुंडा ने रांची के बरियातू स्थित हेल्थ प्वाइंट अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इलाज के बाद शुक्रवार को बुटन देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस मौके पर उलगुलान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने उनके स्वस्थ होकर घर लौटने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि समाज के सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और आगे भी यह जिम्मेदारी निभाई जाती रहेगी।





मुकेश मुंडा ने कहा कि उलगुलान मोर्चा शुरू से ही समाजहित और जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बुटन देवी और उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
