वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई वाहन और 16 कमांडो की सुरक्षा, मचा सियासी हलचल

रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सुरक्षा विवाद के बीच सभी गार्ड और वाहन वापस कर दिए, अब बिना बॉडीगार्ड के आवाजाही कर रहे हैं, प्रशासन में हलचल मची है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने सभी सुरक्षा गार्डों को वापस लौटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा में चलने वाले तीन बोलेरो वाहनों का काफिला भी छोड़ दिया है। अब वे बिना किसी बॉडीगार्ड के ही आवाजाही कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री की सुरक्षा में कुल 16 कमांडो और स्पेशल ब्रांच के तीन पुलिस अधिकारी तैनात थे। सभी को अब उनके आवास पर रोक दिया गया है। वे डीजीपी के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि वे अभी वित्त मंत्री के आवास पर ही मौजूद हैं, लेकिन उनके साथ कहीं नहीं जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री ने करीब दो महीने पहले डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा कर्मियों के लिए एक वाहन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। लेकिन उस पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से सूचना दी गई कि सुरक्षा में लगी तीन गाड़ियों में से एक को वापस किया जाए। इस फैसले से वित्त मंत्री असहज हो गए। इसी बीच नाराजगी जताते हुए वित्त मंत्री ने 28 जून को डीजीपी को पत्र लिखकर अपने सभी सुरक्षा वाहनों और सुरक्षा गार्डों को लौटा देने का निर्णय लिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।