धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई

धनबाद में फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के वासेपुर स्थित घर पर पुलिस ने बुलडोजर कार्रवाई की, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षा के बीच ध्वस्तीकरण किया गया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद पुलिस ने शनिवार को फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने वासेपुर स्थित उसके घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय, सीसीआर डीएसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सहित तीन डीएसपी, छह थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मीडिया कर्मियों को कार्रवाई स्थल से कुछ दूरी पर रखा। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गयी ताकि प्रक्रिया का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। सूत्रों के अनुसार हाल ही में निरसा विधायक अरूप चटर्जी को कथित रूप से मिली धमकी के बाद प्रिंस खान के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है।हालांकि पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई कानून के प्रावधानों के तहत निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है और आगे भी अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।