भाजपा महुआडांड़ मंडल (पश्चिमी) की कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा

महुआडांड़ पश्चिमी भाजपा मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP Working Committee: महुआडांड़ भाजपा महुआडांड़ मंडल (पश्चिमी) की मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हामी दुर्गाबाड़ी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल कुमार ने की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप प्रसाद गुप्ता रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण अभियान, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर गहन मंथन किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

प्रत्येक बूथ को मजबूत कर हमें 2026 के लक्ष्य को प्राप्त करना है। “मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित में सक्रिय, समर्पित और अनुशासित भाव से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थितबैठक में दिलीप जायसवाल मीडिया प्रभारी, बिशनाथ राम, रघुनाथ राम, मेघनाथ सिंह, शिवप्रसाद लोहरा, बीरबल लोहरा, पालो देवी, संपति देवी, सरवंती देवी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।