
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए 25,390 आवेदन आए हैं। विश्वविद्यालय में आठ जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। इसे लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक्स डॉ. संजय यादव ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की। बैठक में कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों का पेमेंट पेंडिंग है, वे 7 जुलाई तक विश्वविद्यालय या चांसलर पोर्टल से समस्या का समाधान करा लें। इसी तरह सेमेस्टर-7 में नामांकन और एक्जिट ऑप्शन के दिशा-निर्देशों पर भी प्राचार्यों को विस्तृत निर्देश दिए गए।

