मसूरी में नजर आए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर, बेटी के एडमिशन के लिए पहुंचे वुडस्टॉक स्कूल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मसूरी : मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शाहिद कपूर अपनी बेटी के दाखिले की प्रक्रिया के सिलसिले में प्रतिष्ठित वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल परिसर का दौरा किया। इस दौरान शाहिद कपूर ने मुख्य विद्यालय भवन, कैफेटेरिया, छात्रावास और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं की सराहना की और मसूरी की खूबसूरत वादियों तथा प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद लिया।

फिलहाल वुडस्टॉक स्कूल में इस वर्ष का दूसरा समर प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से आए 151 बच्चे भाग ले रहे हैं। करीब 12 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्रों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शाहिद कपूर के स्कूल पहुंचने की खबर मिलते ही कई स्थानीय लोग और प्रशंसक वहां पहुंच गए। अभिनेता ने भी मुस्कुराते हुए अपने चाहने वालों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर सभी का दिल जीत लिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।