
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर कंसलटेशन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड ने देश को खनिज संपदाओं के साथ ज्ञान भी दिया है। हेमंत ने कहा कि देश का औद्योगिक विकास बगैर झारखंड के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया इनोवेशन के दौर से गुजर रही है।
कई चीजें आयीं और चली भी गयी। ऐसे में हम आनेवाले समय के लिए कैसे तैयार हो सकते हैं यही इस सम्मेलन का विषय है। गौरतलब है कि कार्यक्रम में विजन 2050 के तहत आइटी, एआई, डिजिटल गवर्नेंस, इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट और टूरिज्म को मजबूती प्रदान करने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा और कई एमओयू भी साइन किए जायेंगे। कार्यक्रम को राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भी संबोधित किया।

