महुआडांड़ : दुर्गा बाड़ी परिसर में 12 जुलाई को खुलेगा शीतल पेय-जल केन्द्र, विधायक रामचंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि

महुआडांड़ में गर्मी से राहत के लिए हिन्दू महा सभा ने दुर्गा बाड़ी परिसर में शीतल पेयजल केंद्र बनाया। 12 जुलाई को इसका उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह की मौजूदगी में होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हिन्दू महा सभा की पहल, सेठ दामोदर प्रसाद तुलस्यान की पुण्य स्मृति में होगा उद्घाटन

महुआडांड़ : महुआडांड़ गर्मी में राहगीरों और श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से हिन्दू महा सभा, महुआडांड़ द्वारा दुर्गा बाड़ी परिसर में शीतल पेय-जल केन्द्र का निर्माण कराया गया है। केन्द्र का शुभ उद्घाटन रविवार 12 जुलाई 2026 को दिन के 11 बजे किया जाएगा।

सेठ दामोदर प्रसाद तुलस्यान की स्मृति में बना केन्द्र

यह शीतल पेय-जल केन्द्र सेठ (स्व.) दामोदर प्रसाद तुलस्यान, डाल्टनगंज की पुण्य स्मृति में बनाया गया है। केन्द्र का निर्माण उनके सुपुत्र आलोक तुलस्यान, रांची द्वारा करवाया गया है।उद्घाटन श्रीमान सुरेश प्रसाद गुप्ता जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमान रामचंद्र सिंह जी होंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।