
कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को चेडेमा स्थित 50-बिस्तर के एकीकृत आयुष अस्पताल का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इसके अलावा श्री यादव नेअस्पताल के समर्पित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद कर उनके सेवा-भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नागालैंड के प्रथम नामित कोविड अस्पताल के रूप में इस संस्थान द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका वास्तव में प्रशंसनीय रही है।
इस अवसर पर राज्य में आयुष सेवाओं के विस्तार, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों की प्रगति तथा प्रत्येक नागरिक तक समग्र, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागालैंड के निर्माण में आयुष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

