महिला दिवस पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी भाजपा महिला मोर्चा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की अध्यक्षता में हुई।

इसमें आगामी आठ मार्च को महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। कुजूर ने बताया कि इस अवसर पर समाज की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन महिलाओं ने विषम परिस्थितियों में समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया है।

प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है। इसमें विभिन्न जिलों की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी मोर्चा पदाधिकारियों को दी गई है।

कुजूर ने बताया कि यह कार्यक्रम आठ मार्च को कार्निवल बैंक्वेट हॉल, हरमू बाईपास (डीपीएस स्कूल के समीप) में होगी।

बैठक में मोर्चा की महामंत्री डॉ सीमा सिंह, मंजूलता दुबे सहित रेनू तिर्की, नीलम चौधरी ,बबीता वर्मा उपस्थित हुई।

Share This Article