बेंगाबाद में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस-उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी बरामदगी

बेंगाबाद के घाघरा में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करीब 50 लाख रुपये की शराब, सामग्री और उपकरण जब्त किए गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Illegal Liquor Factory : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा में उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई इस छापेमारी में टीम को बड़ी सफलता मिली।

कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 लाख रुपये कीमत की तैयार नकली शराब, उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और कई उपकरण जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां लंबे समय से अवैध तरीके से शराब तैयार की जा रही थी।

छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।