बड़ी खबर: झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, सैमफोर्ड हॉस्पिटल के ICU में चल रहा इलाज

झारखंड के जेल आईजी सुदर्शन मंडल को सीने में दर्द के बाद रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की, ICU में इलाज जारी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में जेल आईजी के पद पर तैनात सुदर्शन मंडल की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सुदर्शन मंडल को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। अस्पताल में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों की विशेष टीम कर रही स्वास्थ्य की निगरानी

सैमफोर्ड अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम सुदर्शन मंडल के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनका कार्डिएक ट्रीटमेंट चल रहा है और जरूरी मेडिकल जांच भी की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन और पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। हालांकि, चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।