रांची डीसी ने की मतदाताओं से अपील, बीएलओ घर पर आए तो इन्यूमेरेशन फॉर्म भरवाने में करें पूरा सहयोग

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं से बीएलओ का सहयोग करने और इन्यूमेरेशन फॉर्म सही जानकारी के साथ भरने की अपील की, ताकि मतदाता सूची शुद्ध और अद्यतन बनाई जा सके।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत रांची जिला में इन्यूमेरेशन फॉर्म के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने मतदाताओं से विशेष अपील की है कि जब बूथ लेवल ऑफिसर आपके घर फॉर्म भरवाने आएं तो उन्हें मना न करें तथा फॉर्म भरने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची को सही, शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने हेतु इन्यूमेरेशन फॉर्म भरना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करने से ही मतदाता का नाम मतदाता सूची में बिना किसी त्रुटि के दर्ज रह सकेगा।

गलत, अपूर्ण या भ्रामक जानकारी देने से भविष्य में मतदान के दौरान आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि बीएलओ के आने पर फॉर्म भरने में सक्रिय रूप से सहयोग करें। यह बीएलओ की आधिकारिक ड्यूटी का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपके घर आए तो उनका सहयोग करें। फॉर्म में अपनी सही व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पिता/पति का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर आदि) दें। फॉर्म भरते वक्त दी गई जानकारी को दोबारा जांच लें। उपायुक्त ने बताया कि आगामी चुनावों में कोई भी योग्य मतदाता मतदान से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ एवं विश्वसनीय बने। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों एवं मीडिया से भी इस जन जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।