
रांची : बीसीसीएल के स्वतंत्र निदेशक और जैप 1 के पूर्व कमांडेंट डॉ अरुण उरांव वर्षों बाद राज्य के प्रतिष्ठित गोरखा बटालियन के कार्यालय जैप 1 पहुंचे। उन्होंने कमांडेंट के तौर पर वर्ष 2004- 05 में इस बटालियन को कमांड किया था। इस मौके पर उन्होंने जैप 1 के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर पुरानी यादों को ताजा किया। बाद में सोशल मीडिया पर इस मौके की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि परिसर की तस्वीर जरूर बदली है पर पुराने अधिकारियों का स्नेह अभी भी बरकरार है । धुंधली यादों का साया थोड़ा धूमिल हुआ। डॉ अरुण उरांव ने यहां जैप वन का मैदान देखा और उस कक्ष में भी गए जहां कभी वे बतौर कमांडेंट अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते थे।


