सुप्रिया मुर्मू संग विवाह के बंधन में बंधे झामुमो सांसद विजय हांसदा, बहू बाजार चर्च में हुआ विवाह

झामुमो सांसद विजय हांसदा ने रांची के बहु बाजार चर्च में सुप्रिया मुर्मू संग विवाह किया। समारोह में मंत्री, विधायक, परिजन और शुभचिंतकों ने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा विवाह बंधन में बंध गए हैं। बुधवार को उन्होंने बहु बाजार स्थित चर्च में सुप्रिया मुर्मू के साथ शादी रचायी। इस पावन अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएँ देते हुए सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, विधायक मथुरा प्रसाद महतो,राजमहल विधानसभा विधायक एम टी राजा, बोरिया विधानसभा विधायक धनंजय सोरेन सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।