कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने वांगचुक से की मुलाकात

जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोनम वांगचुक से मुलाकात कर अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील की। पार्टी ने उनकी चिंताओं का समर्थन दोहराया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने शुक्रवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनसे अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील की। खेड़ा सुबह के समय जंतर मंतर पहुंचे और वांगचुक से मुलाकात की। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा था कि उनकी (वांगचुक की) चिंताएं कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की भी चिंताएं हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी रखेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा था कि उनकी पार्टी पिछले दो महीने से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा था लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 17 जून को कोटा में यह मांग उठाई थी और वह शुक्रवार को देहरादून में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।