चंदवा में दो अलग-अलग सड़क हादसे, 5 युवक घायल; दो की हालत गंभीर

चंदवा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल लातेहार रेफर किया गया, प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच युवक घायल हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, लातेहार रेफर किया गया।

पहली दुर्घटना रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर सुभाष चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चीरो निवासी अनोद गंझू, जोबिया निवासी रिकेश उरांव और आशीष उरांव घायल हो गए।

डॉक्टरों के मुताबिक, अनोद गंझू के सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि रिकेश उरांव का दाहिना पैर टूट गया है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया गया।

वहीं दूसरी दुर्घटना कुजरी के पास हुई, जहां एक बाइक हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से वाहन सावधानीपूर्वक चलाने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।