सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, TMC और शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों के मुद्दे पर जताया विरोध

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में शिवसेना (उबाठा) और तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के मुद्दे पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए वॉकआउट किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को शिवसेना (उबाठा) के छह बागी सांसदों के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही, तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों, जिन्होंने नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) का गठन किया है, उन्हें लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की भी स्वीकृति दी गई।

संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे UBT) के बागी सांसदों से जुड़े मामलों को लेकर विरोध जताते हुए बैठक से वॉकआउट किया। हालांकि, कुछ देर बाद विपक्षी नेता दोबारा बैठक में शामिल हो गए।

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने बैठक से बाहर आने के बाद कहा कि संविधान की भावना के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिवसेना (उबाठा) के साथ जो हुआ है, उसके विरोध में विपक्ष ने बहिर्गमन किया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।