शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची में फातिमा शेख सम्मान समारोह में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। 600 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इतने बड़े स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। रविवार को ये बातें कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहीं। वे उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित “फातिमा शेख सम्मान समारोह” में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल डॉक्टर और इंजीनियर बनने का ही लक्ष्य न रखें, बल्कि अच्छे प्रशासक, जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज की सेवा करें।

उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट ने 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उम्मीद हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष अनवर खान ने कहा कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि फातिमा शेख देश की पहली महिला शिक्षिकाओं में से एक थीं और उन्होंने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनके नाम पर सम्मान समारोह आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का सपना है कि छात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करें। वहीं, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने वाले ऐसे ट्रस्ट समाज के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण यदि किसी छात्र-छात्रा की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तो वे उम्मीद ट्रस्ट से संपर्क करें, हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों का शॉल, मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजन समिति में अनवर खान केंद्रीय अध्यक्ष, एम. एस. फरहान, अधिवक्ता मुमताज़ खान, मुजाहिद खान, फरहा परवीन, अंसारुल्लाह कासमी, आसिफ इक़बाल, मोहम्मद नसीम, जावेद अख्तर, अफसाना परवीन, अब्दुल खालिक, इसरार (छोटू भाई)।

कार्यक्रम में मसूद कच्छी, मास्टर उस्मान, मुजाहिद हुसैन, इश्तियाक रहमान, सैयद अंसारुल्लाह, महताब आलम, शाहिद रहमान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।