लोहिया कॉर्प का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति शेयर

लोहिया कॉर्प लिमिटेड ने 1,102 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा और 30 जुलाई को लिस्टिंग होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: औद्योगिक मशीनरी विनिर्माता लोहिया कॉर्प लिमिटेड ने अपने 1,102 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 404-425 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4,500 करोड़ रुपये आंका गया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसका 1,102 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 जुलाई को खुलेगा और 27 जुलाई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 22 जुलाई को शेयरों के लिए बोली लगा पाएंगे। यह आईपीओ पूरी तरह 2.59 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसलिए कंपनी को इस सार्वजनिक निर्गम से कोई राशि प्राप्त नहीं होगी। कंपनी का शेयर 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।