पेटीएम का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत बढ़ा, बोनस शेयर का प्रस्ताव फिलहाल टला

पेटीएम की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये पहुंचा, रिकॉर्ड ईबीआईटीडीए दर्ज हुआ, जबकि निदेशक मंडल ने बोनस शेयर प्रस्ताव फिलहाल स्थगित रखने का फैसला किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय सेवा मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 79 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी ने 203 करोड़ रुपये की अब तक की सर्वाधिक कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) दर्ज की।
इसके साथ ही कंपनी के निदेशक मंडल ने फिलहाल बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।

Share This Article