किसानों के दिल्ली मार्च के बीच पीएम मोदी का भरोसा, बोले- एफटीए में किसानों के हित सर्वोपरि

दिल्ली मार्च के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत के सभी मुक्त व्यापार समझौतों में किसानों के हित सर्वोपरि रहेंगे और छात्रों के हितों की भी रक्षा की जाएगी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली कूच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत द्वारा किए जा रहे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किसानों के हितों को प्राथमिकता देंगे और उनके कल्याण को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने यह बात राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में कही। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री के हवाले से बताया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में भारत द्वारा किए गए मुक्त व्यापार समझौते देश और कृषि क्षेत्र, दोनों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी और छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब पंजाब और हरियाणा के किसान प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली की ओर मार्च कर रहे हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि इस तरह के समझौतों से घरेलू कृषि क्षेत्र और किसानों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि किसी भी व्यापार समझौते में किसानों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

Share This Article