
नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य नेता छात्रों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट धरने पर बैठ गए।
प्रधानमंत्री के आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।
राहुल गांधी इस धरना स्थल तक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से सात किमी पैदल चलकर यहां पहुंचे हैं। ये लोग केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। धरने को देखते हुए पीएम आवास के पास सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

