नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव बुधवार को संसद परिसर में मोदी सरकार की ओर से छात्रों के आंदोलन के साथ किए गए व्यवहार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद पर बनाए रखने के विरोध में विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि देश का युवा लगातार पेपर लीक, बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल उठा रहा है। लेकिन उसकी आवाज़ सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। उनका दमन नहीं किया जाना चाहिए।
हम छात्रों के अधिकार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और जवाबदेही की इस लड़ाई में उनके साथ हैं और संसद से लेकर सड़क तक उनकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।


